जब से इन कलाकारो ने खेलो में अपनी रूचि लेना शरू किया है तब से उनके यह रिश्ते कुछ ज्यादा ही चर्चा में आने लगे है। अब तो खेलो मे भी मेल होने लगे है। लव स्टोरीज बनने लगी है।
अब आईपीएल की ही बात ले लो । यहाँ पर शमिता और शेन साथ-साथ देखने मिल रहे है तो दूसरी तरफ नेस वाडिया से अलग होने वाली प्रीति भी अब तेज बोलर ब्रेट ली से अपना रिश्ता आगे बढाने में व्यस्त है ।
प्रीति को ब्रेट ली पूरी तरह भा गया है तो ब्रेट ली को भी अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद प्रीति के रूप में एक नई साथी मिल गई है।
एक और जोड़ा भी है जो आईपीएल में प्यार के गुल खिला रहाँ है । जिसमे एक क्रिकेटर है तो एक कमेन्टेटर । कहने के लिए तो यह दोनो एक अच्छे मित्र है लेकिन सुत्र बताते है कि उनके बीच जो रिश्ता है वह मित्रता से कुछ ज्यादा ही है । इन दोनों को साउथ आफ्रिका की होटलो और कल्बो में लम्बी चर्चाए करते हुए देखा गया है। युवी और मेंडी पर अब तक सभी लोगो का ध्यान इसलिए नहीं पड पाया क्योंकि सभी लोग मेच के रोमांच में व्यस्त है और ऎसे मौके पर उन्हे किसी और के रोमांस में ध्यान देने में बिलकुल रूचि नहीं है ।
वैसे हमारे प्रिंस को लडकियों के साथ घुमने में और चर्चा में रहने में बहुत मजा आता है । फिर वह किम शर्मा हो या फिर दीपिका पादुकोणे ।
किम शर्मा के साथ युवी चार साल तक घुमते रहे और जब शादी करने की बारी आई तब यह 'माँ का लाडला' मुकर गया।
युवी कि माँ को किम शर्मा नहीं भाई और वर्ष 2007 के मध्यांतर में युवी और किम का रिश्ता खत्म हो गया । बाद में युवी ने फोन के जरिये किम का संपर्क साधने का बहुत प्रयास किया लेकिन किम ने उसका कोई जवाब नहीं दिया ।
युवी बाद में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बोलिवुड में अपनी एन्ट्री करने वाली दीपिका पादुकोणे के संपर्क में आए लेकिन दीपिका तो उनसे भी तेज नीकली युवी और धोनी को अपने मोह जाल में फसाने के बाद उसने रणवीर का हाथ थाम लिया । बेचारा हमारा प्रिंस फिर से अकेला पड़ गया। वह तो भला हो इन आईपीएल के आयोजको का जिन्होने युवी को मेंडी के बहुत नजदीक आने का मौका दे दिया । बेस्ट ऑफ लक युवी ।
( अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे... जनक (09754144124)... नाम तो याद रहेगा शायद.. )
लोड हो रहा है...