Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

दुनिया की सबसे बूढ़ी कुतिया

वह थी दुनिया की सबसे बूढ़ी कुतिया...कुक्कुरीय वर्ष के अनुसार उसकी उम्र 203 साल थी.. इस कुतिया का नाम बेला था...डेविड़ रिचर्डसन उसे 26 साल पहले कही से लेकर आए थे... उस समय उसकी उम्र महज तीन साल थी...


लेब्रडोर प्रजाति की बेला ने अपना आरामदायक जीवन श्रीमान् रिचर्डसन और उनकी पत्नी डैसी कूपर के घर में बितायाँ.. ..

हालांकि बेला की सही उम्र को साबित कर सके ऎसे कोई भी दस्तावेज श्रीमान रिचर्डसन के पास नहीं है...

लेकिन फिर भी वह इस बात पर अभी तक अड़े हुए है कि बेला की उम्र 29 साल थी...


लेन्केशायर शहर में शनिवार के दिन दिल का दौरा पड़ने से बेला की मौत हुई... दु:ख की बात यह है कि उस समय उसके मालिक और मालकिन छुट्टियाँ मनाने कही बहार गए हुए थे...

श्रीमान रिचर्डसन कहते है छुट्टियाँ बीताने के बाद हमारे यहा आने पर सिर्फ एक घंटा ही हुआ था कि अचानक बेला तड़पने के साथ जोर जोर से भौंकने लगी और फिर अचानक ही सोफे के नजदीक गीर पड़ी...


हम उसे पशुचिकित्सक के पास भी ले गए थे.. वह बहुत ही बीमार थी...और उसकी इसी बीमारी ने उसको हमसे हमेशा हमेशा के लिए दूर कर दिया...हम उसे बहुत याद कर रहे है..

बेला को आखरी सलाम देने के लिए कई लोग आए... हमारे दोस्त और पड़ोसी भी उसे बहुत प्यार करते थे... ...


दोस्तों दुनिया में सबसे लंबी उम्र का श्वान होने का रिकार्ड बुच के नाम पर है... गिनिस वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड ने उसे यह मान्यता दी है... बुच की वर्ष 2003 में 28 साल की उम्र में अमरिका में मृत्यु हुई थी... एक दूसरा रिकार्ड ब्लुए के नाम पर भी है ऑस्ट्रेलिया का यह अवि-कुक्कुर 29 साल तक जीवित रहा...

श्रीमान रिर्चडसन का कहना है कि यह रिकार्ड झुठे है... खैर मेरे पास बेला के जन्म संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है..वरना बेला ही दुनिया में सबसे ज्यादा जीवन जीने वाला एक मात्र श्वान था...


( दोस्तो क्या आप जानते है कि कुक्कुरीय वर्ष के अनुसार कुत्तो की उम्र की गिनंती किस प्रकार की जाती है ? मेरा आज का प्रश्न यही है जिसका जवाब आप अपनी प्रतिक्रिया के जरीए मुझे भेज सकते है...आर्टिकल के बारे में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे..जनक...नाम तो याद रहेगा शायद..)

प्रतिक्रियाएँ

Re: दुनिया की सबसे बूढ़ी कुतिया
बड़िया जानकारी.. ऐसे ही ज्ञानवर्धन करते रहिये..
अस्वीकरण