शायद आपने ओलंपिक का उद्घाटन समारोह देखा हो तो आप भली भाँति जानते होगे समारोह के दौरान लाल फ्राक पहनकर एक छोटी सी लड़की ने स्टेडियम के बीच में खड़े रहकर गाना गाया था... वह दिखने में बहुत सुंदर थी और गाना भी गा रही थी... क्यां वो सच में गाना गा रही थी ? नहीं भैया यह हम सब का वहम है... दरअसल वह तो सिर्फ अपने होठ हिला रही थी... गाना गाने वाली लड़की तो कोई और ही थी...
यह गीत पहले से ही रिकार्ड हो चूका था.. जब यह बात सब के सामने आई तो चीनी सरकार ने इस विवाद से जुड़े सभी सवालो पर अपनी कैची चला दी...
बीजिंग ओलपिंक के आयोजको ने इस बात का स्वीकार किया है कि उद्घाटन समारोह में लिन मियोके नाम की नौ साल की लड़की ने सब के सामने गाना गाया वह वास्तव में अपने होठ हिला रही थी...गाना गाने वाली लड़की तो कोई और ही है... ...
आखिर कौन है वह लड़की ?
उस लड़की का नाम यांग पीई है.. उसकी उम्र सात साल है... अब सवाल यह उठता है कि उस लड़की को स्टेज पर क्यों लाया नहीं गया... उसका जवाब यह है कि कुदरत ने उस लड़की को मधुर आवाज तो दी थी लेकिन सुंदर चहेरा नहीं दिया था... याँग के दाँत बराबर नहीं है और उसका चहेरा भी गोट-मटोल है.. इसी कारन सरकार के आदेशानुसार यांग को हटाकर लिन मियोके को स्थान दिया गया..
दोस्तो आप को यह भी बताना चाहूँगा कि यह समाचार चीन के कोई सरकारी आदेश के कारन प्रसिद्ध नहीं किये गए.. इससे जुड़ी खबरो को इन्टनेट पर भी रोक दिया गया था... चीन का मीडिया सरकारी नियंत्रण पर आधारित है..
वहा की सरकार को जो खबर अच्छी नहीं लगती या फिर जो खबर देश हित में नहीं है उस खबर को वह बहार नहीं आने देती...... बाल गायिका को बदलने का निर्णय वहा के पोलित ब्युरो के एक शिर्ष अधिकारी ने लिया था... असली गायिका स्टेज पर सुदंर न दिखने के कारन नकली गायिका लिन मियोके को पसंद किया गया था...
चीन अपनी सफाई में कहता है कि याँग का चहेरा मासूम न दिखने के कारन हमने लिन को स्टेज पर आने का मौका दिया...
चलो जो भी हो... लेकिन चीन की यह धोखेबाजी अब सबके सामने आ गई है और वह इस मामले में पूरी तरह शर्मसार है.......
( आर्टिकल के बारे में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे...जनक नाम तो याद रहेगा शायद )

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ