मेक्सिको के मोन्टरेरी में रहने वाले मेनुअल उरीबे का वजन एक समय में जापान की सड़को पर चलने वाली छोटी कारो के वजन के जीतना हो गया था...

एक दिन डाक्टरो ने उसे बुलाया... उन्होने उससे कहा कि तुम्हारे पास दो विकल्प है एक तो जिंदगी और दूसरी मौत तुम किसको पसंद करना चाहोगे.. उसने कहा मुझे भी और लोगो की तरह जिंदगी पसंद है ''
यह इंसान भी हमारी तरह जीवन जीने की ख्वाईश रखता था...भगवान ने उसे दुनिया का सबसे मोटा आदमी बनाकर सच में अन्याय किया था..फिर भी उसने अपनी हिम्मत नही गँवाई...उसने कठोर परिश्रम किया और आज वह हम सब के सामने जिंदा है...
आज मेनुअल बहुत खुश है और जिंदगी के मजे लूट रहा है पीछले दो सालो में उसने अपना 250 किलोग्राम वजन कम कर दिया है..हाल उसका वजन 310 किलोग्राम है...
हमारे इस दोस्त की एक गर्लफ्रेंड भी है...पीछले रविवार की बात है...वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता था....लेकिन यहा पर एक विकट समस्या थी... हमारे यह भाई साहब अभी भी इतने मोटे है कि वह ठीक से खड़े भी नही हो सकते ? उसके दिमाग में एक आईडिया आया...
शायद उसने हमारी रामायण को पढ़ा होगा...उसे रामायण का वह किस्सा याद होगा जिसमे मूर्छित लक्ष्मन के लिए आवश्यक जड़ीबुटी नहीं मिलने पर हनुमानजी पूरा संजीवनी पहाड ही उठा कर आ गए थे...
बिलकुल उसी प्रकार हमारा यह पहलवान भी अपने पूरे बिस्तर को साथ लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने चला गया..वह दिन उसके लिए सच में एक बहुत बड़ा खुशी का दिन था क्योंकि वह पूरे 6 साल में तीसरी बार अपने घर के बाहर निकला था....
मेनुअल को फोकेलिफ्ट नाम की एक ट्रक बिठाया गया जो उसके शरीर की बनावट के अनुकुल थी...ट्रक को मेक्सिको के नजदीक के एक पर्यटन स्थल पर ले जाया गया... मेनुअल बहुत खुश था...वह बिस्तर पर सोते सोते पिकनिक का भरपूर मजा ले रहा था...
उसने वहा पर मौजुद मछुआरो से कहाँ क्यां तुम मुझे अपनी नौका में बिठाओगे....मछुवारो ने अपनी नाव को देखा ओर फिर मेनुअल की और देखने लगे
मेनुअल हसते हसते बोला..शायद तुम्हारी नौका मेरे लिए बहुत छोटी पड़ेगी...
कोन है यह मेनुअल ?
मेनुअल एक ऎसा शख्स है जिसने एक समय में दुनिया में सबसे ज्यादा मोटा होने का रिकोर्ड गिनज बुक में दर्ज करवाया था.. यह वह समय था जब मेनुअल का वजन करीबन 560 किलोग्राम (1234 lb or 88 st) था...अर्थात 1200 पाउन्ड से भी ज्यादा.. ...

लेकिन बाद में अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उसने अपना वजन घटाने का निर्णय किया और इस प्रकार उसने एक दुसरा रिकोर्ड भी दर्ज करवाया...
यह रिकोर्ड सब से ज्यादा वजन कम करने का था...उसने अपना 250 किलोग्राम वजन कम कर दिया..हाल उसका वजन 310 किलोग्राम है.
ज्यादा मोटा होने के कारन मेनुअल अपने बिस्तर से खड़ा नही हो सकता इसलिए वह बहुत कम ही घर से बाहर निकलता है... उसे विडियो गेम खेलना बहुत पसंद है..
मेनुअल March 2007 को घर से बहार निकला था... उस समय 6 लोग उसे पूरे बिस्तर के साथ उठाकर घर से बाहर लाए थे... उस समय उसे देखकर सभी लोग खुशी के मारे झुम उठे थे...
पूरे छ साल में वह सिर्फ तीन बार ही अपने घर से बाहर निकला है... इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए बहार निकला था... जो पीछले दो साल से उसके संपर्क में है...
( आर्टिकल के बारे मे अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे...जनक...नाम तो याद रहेगा शायद... )

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ