दोस्तो समूचे भारत में जहां अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक का जश्न मनाया जा रहा है वहीं अमेरिकी जिम्नास्टिक टीम में एक ऐसा गुजराती लड़का है जिसने आज एक कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है... उसका नाम राज है...राज भावसार...
ह्यूस्टन में जन्में 28 बरस के राज भावसार के माता पिता गुजराती हैं। वह अमेरिका की छह सदस्यीय टीम का हिस्सा है जिसने बीजिंग ओलंपिक की कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।
2001 और 2003 की विश्व चैम्पियन अमेरिकी टीम के सदस्य रहे राज दूसरे भारतीय मूल के अमेरिकी जिम्नास्ट है। इससे पहले मोहिनी भारद्वाज ने एथेंस ओलंपिक 2004 में रजत पदक जीता था।
सिडनी और एथेंस में ओलंपिक टीम का हिस्सा बनने की दहलीज पर पहुंचे राज तीसरी बार भाज्ञशाली साबित हुए हैं। उन्हें पाल हाम के चोटिल होने पर टीम में जगह दी गई।
राज ने कांस्य जीतने के बाद कहा कि वह सभी का शुक्रगुजार है... किसी ने सोचा भी नहीं था कि हम पदक जीत जायेंगे॥ हमारी मेहनत रंग लाई र्र्है।
दोस्तो सच में यह एक परीकथा जैसा लगता है... क्योंकि इस साल गुजरात से कोई भी खिलाड़ी ओलिम्पिक में नहीं जा पाया... तब इस गुजराती मूल के लड़के ने समग्र गुजरात की लाज रखी...
हम सब गुज्जुओ की तरफ से तुम्हे ठेर सारी शुभकामनाए राज....
(दोस्तो आप भी इस आर्टिकल में प्रतिक्रिया देकर राज को अपनी शुभकामनाएं भेज सकते है....जनक नाम तो याद रहेगा शायद)

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ