Ostrich Ride (Nairobi - Kenya )
केन्या में हाथी की सवारी करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है लेकिन आप सतुरमुर्ग की सेर को भी नजर अंदाज नहीं कर सकते... लेकिन इस के लिए आप अनुभवी होने चाहिए..आप को संतुलन रखना आना चाहिए...वरना होगा ऎसा कि आप बेठना तो चाहते होगे सतुरमुर्ग पर और सतुरमुर्ग कही और बेठ गया होगा...
Swan Shaped Boats (Boston)

सन 1800 से यहाँ पर हंसो के आकार की नौका पर्यटन के लिए प्रचलित है... लोग उसका भरपूर लुप्त उठते है.. बोस्टन की नदियाँ इस प्रकार की नौकाओ के भरी पडी है...
Ox Cart (Nepal)

अगर आप ने नेपाल जाने का मन बना लिया है तो आप वहा की बैल गाडी मे बेठना मत भूले.. नेपाल के ग्रामीण क्षेत्रो में घुमने के लिए यह लम्बी बैल गाड़ी बहुत उपयोगी रहेती है...आप इस में आराम से नीद की झप्पी भी ले सकते है..लेकिन ज्यादा दैर तक आप सो नहीं पाएंगे...भैया रास्ते उबड़ खाबड़ जो है.
Grand Canyon (Arizona)

यह यात्रा थोड़ी खर्चीली यात्रा है... भैया आप हेलीकाप्टर में बैठने जो जा रहे है... यह यात्रा उन लोगो के लिये है जो अपना समय बचाना चाहते है या कह सकते है जो पैरो पर चलकर यात्रा नही करना चाहते...आप चाहकर भी यहाँ पर पैरो पर नहीं चल सकते क्योंकि नीचे नदी जो है...आप ही सोच लो केसा मजा आएगा जब आप हेलीकाप्टर में बेठे हो...नीचे नदी हो...और आसपास ढेर सारे पहाड...
zorb riding (Rotorua, New Zealand )

यह सवारी बहुत खतरनाक है...क्योंकि इस में आप सभी को एक हवा भरे गुब्बारे में बीठा दिया जाएगा...सौच लो अगर वह गुब्बारा किसी पडाही से नीचे छोडा जाए तो आपका क्या हश्र होगा... न्युजीलेन्ड के रोटोरिया शहर में स्थित जोर्ब नाम की पहाडी से यह गुब्बारा तेज गति से नीचे आएगा...कृपया आप जब भी बेठे तब खाना खाकर मत बेठे...वरना नीचे आते आते आपका खाना मुह से बहार नीकल जाएगा...
Auto rickshaw (India)

ऑटो की सवारी हम सब को है प्यारी ' भारत में ऑटो रिक्शो की सवारी का एक अलग ही मजा है... यह बात भारत में बसने वाले लोग ही जान सकते है..मे खुद भी भारतीय हूँ और इस सवारी में कितना आनंद मिलता है उसे अच्छी तरह जानता हू... यह सवारी बहुत खर्चीली नहीं है... लेकिन हाँ जब कभी भी ऑटो में बेठना चाहे तब मीटर देखना न भूले.... वैसे भारत में हाथ से चलने वाली रिक्सा (कोलकता) और पेदल रिकसा (उ.प्र) का भी ज्यादा चलन है...
Camel Ride ( MT Sinal- Egypt )

मिश्र के रेगिस्तान में धूमना चाहते हो और इजिप्त के पिरामिड देखना चाहते हो तो आपको उँटो पर बेठना ही पड़ेगा... यह यात्रा भी खर्चीली है..लेकिन इस के पीछे किया गया खर्च एक अच्छे अनुभव और रोमांच के रुप में आप को जीवन भर याद रहेगा...
Dog Sledding (Bern – Switzerland)

बर्फ में घुमने के लिए स्लेज गाड़ी आपका पूरा साथ देगी...यहाँ पर कुत्ते आपको बताएगे कि वह सच में इंसान के कितने वफादार होते है..वह आपको खींच के ले जाएंगे...भैया जबरन नहीं... लगाम तो आप के पास ही होगी... बर्फ से आप जब कांप रहे होगे...तब यहीं कुत्ते आपको प्यार करेंगे... यहाँ पर गरम पेय और टोस्ट भी होगे.. बेशक आप के लिये.. कुत्तो के लिए नहीं...
Submarine ride (Barbados )

समुद्वी जीवो को देखने का शोख है क्यां आपको ? अगर हा तो एक बार यहाँ जरुर जाइयेंगा,,, यहा की Submarine ride का अनुभव आप को जीवन भर याद रहेगा...अगर आप खुद कोई मत्स्यपुरुष बनकर अर्थात ऎसा सौचकर इस यात्रा का लुप्त उठायेगे तो आपको मालूम पडेगा की सच में यह यात्रा कितनी मनोरंजनात्मक है..
Balloon Ride (Goreme – Turkey)

यहाँ पर भी एक बहुत बड़ा गुब्बारा है..जो गेस से चलता है...और आपको दूर गगन की सेर करता है... यहाँ से आपको ढलते सूरज का एक अदभूत नजारा देखने को मिलेगा... लेकिन हा जब भी आप नीचे लेन्डिग करे तब पूरी सावधानी वरते...
आप को केसी लगी यह Top 10 wold rides अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भैजे... जनक नाम तो याद रहेगा शायद...

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ