Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

आखिर बच्चा किसका ?

गुजरात के अहमदाबाद शहर में हाल हीं मे एक विचित्र किस्सा देखने को मिला...जहाँ पर दो माँ एक बच्चे पर अपना हक जता रही थी. यहाँ जन्म देनेवाली माँ मुस्लिम है तो पालने वाली माँ हिन्दू....

मुज्जफ्फर शेख की उर्म सिर्फ तीन साल होगी जब वह अपने परिवार से बीछड़ गया... में बात कर रहाँ हू वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगो की... इस दंगो में कई लोग मारे गये और कही लोग लापत्ता हो गए...मुज्जफ्फर उन 450 गूम बच्चो में से एक था जिनका आज भी कोई पत्ता नही...


28 फरवरी 2002 के दिन कांग्रेस के विधायक मरहूम अहसान जाफरी के घर से मुज्जफ्फर लापत्ता हो गया था... उस समय दंगो के हालात देखकर मुज्जफ्फर के पिता सलीम और मा जेबुनिसा जाफरी के पास आश्रय लेने गये थे...अचानक ही वहाँ पर दंगाकर्मी आ गए और भगदोड़ मच गई...इस बीच मुज्जफ्फर अपने मा-बाप से अलग हो गया...

प्रवीण पाटनी नाम के एक पुलिस कोन्टेबल को यह बच्चा मिला... उसने मुज्जफ्फर को किशोर न्यायालय या अनाथाश्रम में भेजने बदले अपने एक रिश्तेदार विक्रम और मीना पटनी को सौंप दिया..जो अहमदाबाद के सरसपुर विस्तार में रहते थे..


आज मुज्जफ्फर अपनी असली पहचान गवाँ चूका है.. मुज्जफर मुज्जफ्फर न रह कर विवेक बन गया है... क्योंकि एक हिन्दू परिवार पीछले छह साल से उसको पालपोष रहाँ है...

नौ साल का यह मुज्जफ्फर उस समय विकट परिस्थिति में आ गया जब उसके असली माता पिता उसके सामने आ गए.. उसे बताया गया कि उसको पालने वाली माँ दरसल उसकी असली माँ नहीं है..लेकिन भला वह यह बात केसे मान सकता था ? वह तो अपनी मौजूदा माँ को ही जानता है..और उसकी माँ भी अब उसे अपने असली माता-पिता को सोपना नहीँ चाहती....


जब विवाद बढ़ गया तो बात पुलिस और कोर्ट तक जाँ पहूची... असली माता-पिता का डीएनए टेस्ट लिया गया..जो सही साबित हुआ... फिर भी कोर्ट ने मुज्जफ्फर को उसके असली माता-पिता के पास नहीँ सौपा...

आज उसकी मा जेबुनिसा रो-रो कर अपने बच्चे को हाँसिल करने के लिये गुहार लगा रही है..वह अपने बच्चे को हाँसिल करने के लिए सुप्रिम कोर्ट में भी जाने को तैयार है.......


सामाजिक संस्थाए भी आगे आई...

मुज्जफ्फर को अपने असली मा-बाप को सौंपने के लिए कई सामाजिक संस्थाए भी अब आगे आई है...
सामाजिक कार्यकार्ता तिस्ता सितलवाड भी इस मामले को गंभीर रुप से ले रही है... वह कहती है कि ' हमने गुजरात पुलिस और विशेष जाँच दल पर भरोसा किया लेकिन उन्होने हमारे साथ विश्वासघात किया है... हम इस मामले को हाईकोर्ट तक लेकर जाएंगे'


पूरे मामले में पुलिस दोषी..

गुजरात काउन्सिल के अधिकारी का कहना है कि आखिर पुलिस ने बच्चे को कोई किशोर न्यायालय क्यों नहीं भेजा...उसे क्यों किसी और को सोंप दिया गया...हमारा कानून कभी भी इस बात की मंजूरी नहीं देता..

गुजरात में वर्ष 2002 में दंगो के दौरान ऎसे कई परिवार है जिनके यहाँ से कोई मरा है या फिर कोई गूम हुआ है... क्यां मुज्जफ्फर उर्फे विवेक को उसके असली मा-बाप को सौप देना चाहिए...अगर हा तो उस मा का क्यां होगा जिसने छ साल तक उसे पाल पोषकर बड़ा किया है... जिस के पास खुद विवेक रहना चाँहता है...यह स्थिति दैवकी और यशोदा जैसी है... आप ही बताए जन्म देने वाली माँ बड़ी या फिर पालने वाली...

(कृपया हिंदी सुधारके पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे..जनक....नाम तो याद रहेगा शायद )

प्रतिक्रियाएँ

Re: आखिर बच्चा किसका ?
फैसला पंचों से करवाएँ या फिर दोनों समझौता कर लें ताकि बच्चे का आगे का ‍भविष्य सँवर सके। उसे इंसान की औलाद माने न किसी हिंदू या ‍मुस्लिम की। दोनों बारी-बारी से उसकी देखभाल करेंगी तो वह एक अच्छा शहरी बनेगा
Re: आखिर बच्चा किसका ?
कहां जाता है की बालक तो भगवान का रूप होते है और सुफी संत भी कहते है की काशी काबा एक है एक है राम रहीम | तो फीर ईसे हिंन्दु या मुस्लीमा का मुद्दा न बनाकरा मानवता के द्रष्टीकोण से लेना चाहए |
Re: आखिर बच्चा किसका ?
हमारि संस्क्रुति का यह पुराना नियम रहा है, मारने वाले से बचाने वाला बडा होता है. एक अनाथालय या संस्था मे रख्नने के बद्ले बच्चे को एक प्यार भरा घर दिया गया, सरकार और सामजिक संस्था की लालफीताशाही तो नही झेलनी पडी . यदि बच्चे ने उसे अपना लिया है , तो यह उसका अधिकार है. यहाँ यह देखना चाहिये कि बच्चे कि भलाई किसमे है, वो क्या चाहता है, ताकी वो आत्मविशवास से जी सके बडा होकर.
अस्वीकरण