Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

अकल्पनीय लड़ाई

यह लड़ाई दुनिया के दो शक्तिशाली प्रा‍णियों की थी...जिसे कैमरे में शायद पहली बार फिल्माया गया होगा...इस लडाई में गति भी थी... साहस भी था और एक अकल्पनीय विजय भी थी....

हमने सुना है कि मगर(Crocodile) कभी-कभी तेंदुओं को अपना शिकार बना लेता है...लेकिन इस बार शिकारी खुद शिकार बन गया... जिसमें तेंदुए की साहसिकवृति अहम रही...

साउथ अफ्रीका के गेम पार्क में लोगों ने यह अद्‍भुत युद्ध देखा। उन्होंने देखा की किस प्रकार एक तेंदुए ने मगर के ऊपर अपनी जीत दर्ज करवाई।


उसने सबसे पहले मगर का गला घोंट दिया...जिसके कारण यह विशालकाय मगर श्वास नहीं ले पाया...फिर धीरे धीरे उस तेंदुने उसे मौत के घाट उतार दिया..

मौत के मुख पर पहुँचने से पहले मगर का संघर्ष भी देखने लायक था...उसने जिंदा रहने की आस गवां दी थी...फिर भी उसने युद्ध के दौरान तेंदुए के पेट पर अपने दाँतों और पैरों से हमला किया...लेकिन शायद वह दिन उसका नहीं था......



उसका गला उस तेंदुए के मुँह में आ गया... तेंदुआ उसे नदी के पास से घसीटकर दूर झा‍ड़ियों में ले गया...

अमरिकन वर्ल्डलाइफ फोटोग्राफर हल ब्रींड्ले ने इस अकल्पनिय युद्ध को अपने कैमरे में कैद कर दिया... वह उस समय क्रुजर नेशनल पार्क में हिप्पोपोटेमस के फोटोग्राफ खींचने के लिए गये थे......



हल ने कहा कि... मैंने साउथ अफ्रीका के वन्य अधिका‍रियों को इस बारे में बताया और उनसे पूछा कि कभी ऎसा हो सकता है.. उन सबका जवाब था कि यह पहली बार हुआ है..

यह सबकुछ पाँच मिनिट के अंदर हो गया... उसके वाद तेंदुआ मगर को लेकर चला गया... सच में यह बात अकल्पनिय थी..मैंने पहले कभी ऎसा नहीं देखा.....


जरा यह भी जान लो...

LEOPARD
Weight: Up to 90kg
Length: Up to 6ft Speed: 37mph Weaponry: Claws, teeth Diet: Mammals, fish, insects






CROCODILE
Weight: Up to 1,200kg Length: Up to 17ft Speed: 11 mph Weaponry: Jaws, tail

Diet: Fish, land animals


( Courtasy : DAILY MIRROR )

(आर्टिकल के बारे में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे...जनक... नाम तो याद रहेगा शायद... )
अस्वीकरण