
प्यार के बड़े बड़े वादे तो हर कोई करता है... लेकिन जीवनभर साथ निभाने वाले लोग बहुत कम होते है...
यहा कथा दो ऎसे प्रेमीओ की है जिन्होने देश-दुनिया से दूर रहकर भी उम्रभर एक दूसरे का साथ दिया..यह कथा चीन प्रांत की है...जहाँ पर एक बुढ़े शख्स और बुढ़ी औरत ने दुनिया की परवाह न करकर सिर्फ एक-दूसरे के साथ रहकर अपने जीवन के पचास साल व्यतित कर दिये...
वह दौनो चीन के दक्षिणी चौंगकिंग नगर की जियांगलिन कांउटी में बसी पहाडी पर स्थित एक गुफा में रहते थे... वह अपनी बुढ़ी पत्नी से बहुत प्यार करता था...चूँ कि वह उससे दस साल बड़ी थी...इसलिए उसने अपना पूरा ध्यान अपनी प्यारी पत्नी की जरुरतो को पूरा करने में दिया....
आज से पचास साल पहले जब वो दोनो यहा पर आए थे तब उनके पास न तो कोई खाना था, न बीजली, न घर का कोई सामान...कुछ दिनो तक उन्होने घास और कंदमूल से ही अपना गुजारा किया... बाद में लुई नाम के इस 70 साल के बुढ़े प्रेमी ने अपनी पत्नी शू के लिए केरोसिन लेम्प बनाया और इस प्रकार उनके घर में रोशनी का आगमन हुआ..
दोस्तो अब आप सोचोगे कि इसमे ऎसी कौन सी बात है..जो जनक इसे सबसे श्रेष्ठ प्रेम कथा कह रहा है...तो सुनिये इसका जवाब...
आज से पचास साल पहले जब 19 साल के लुई गुओजियांग ने 29 साल की विधवा महिला शु चाओजिन को देखा तो पहली नजर में ही दोनो के बीच में प्यार हो गया.. उन्होने अपनी शादी की बात अपने परिजनो के सामने रखी तो सभी ने उनका जमकर विरोध किया...शू भी लूई को बहुत चाँहती थी...उन दोनो ने अपने परिवार के लोगो को मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन किसी को भी उन दोनो का रिश्ता मान्य नहीं था... आखिर में उन दोनो ने भागकर शादी कर ली और सबसे दूर दक्षिणी चौंगकिंग नगर की जियांगलिन कांउटी में बसी पहाडी पर स्थित एक गुफा में जाकर अकले रहने लगे..
शू उम्र में लुई से दस साल बडी थी... वह पहाड़ से अपने घर तक की चढाई मुश्किल से कर शकती थी... लुई को यह बात मालूम थी इसलिए उसने यहाँ पर आने के दूसरे दिन से ही पहाड़ को काटकर सीढ़ियाँ बनाना शुरू कर दिया था....यह सिलसिला पचास सालो तक चला... इतने समय में उसने अपनी प्यार पत्नी की सहुलियत के लिए खुद अपने हाथो से करीबन 6000 सीढ़ियाँ बनाई... जो आज भी इस पहाड पर है...
वर्ष 2001 में इन सीढ़ियों पर साहसिक कार्य करने वाली एक संस्था का ध्यान पड़ा... पहले तो वह लोग यह मानने के लिए तैयार ही नही हुए कि इसको किसी एक आदमी ने अपने जीवन के पचास साल देकर खुद अपने हाथो से बनाया है..लेकिन बाद में उन लोगो को इस पर भरोसा हुआ... ..
एक दिन खैत से घर आने के बाद लूई अचानक ही बेशुद्ध हो गया... यह उसके जीवन का अंत था... आखरी समय में उसका एक हाथ अपनी पत्नी के हाथ में था...शू उसे देखकर रो रही थी.... लूई ने एक प्यारभरी मुस्कान से शू के सामने देखा और फिर धीरे-धीरे उसकी आँखे हमेशा- हमेशा के लिए बंद हो गई.. '' तुमने मुझसे वादा किया था कि तुम जीवनभर मेरी देखभाल करोगे... तुम तब तक मेरा साथ नही छोड़ोगें जब तक में यह दुनिया नही छोड़ देती... और आज तुम मुझसे पहले ही यह दुनिया छोडकर जा रहे हो... आखिर तुमने मेरे साथ धोखा किया है..लूई...मे तुम्हारे बगैर कैसे जी सकुगीं''
उस बुढ़ी औरत के आँखो में आँसु थमने का नाम नही ले रहे थे..वह एक काले कोफीन मे लिपटी हुई अपने पति की लाश के सामने फुट फुट कर रो रही थी...
वर्ष 2006 में ' चाइनीज वुमन विक्ली' ने उनके प्यार की इस दास्तान को चीन की सर्वश्रेष्ठ 10 प्रेम कहानीओ में से एक के तौर पर प्रदर्शित की...
वहाँ की स्थानिय सरकार ने आज भी उस 'प्यार की सीढ़ियो को सुरक्षित रखा है... और वह स्थान जहाँ पर यह दोनो प्रेमी रहते थे उसको म्युजियम में तबदील किया गयाँ है...यहाँ पर हर दिन कई सारे प्रेमी आते है..... ..
जनु की जुबानी...
जीवन में वादे और यादे..बहुत अहमियत रखते है.... अगर हम जीवनभर किसी का साथ नही दे सकते तो हमे कभी भी सामने वाले शख्स से कोई वादा नही करना चाहिए... आप के लिए वह महज एक झूठा वादा हो सकता है... लेकिन सामने वाले के लिए वही झूठे वादे बीछड़े प्यार की यादे बनकर रह जाते है...
मेने भी जब जीवन में पीछे मुडकर देखा तो मुझे भी ऎसे ही कुछ झूठे और अधुरे वादो का सामना करना पड़ा...इसलिए Be Careful My Friends
(आपको यह प्रेम गाथा कैसी लगी ? प्यार के बारे में आपका क्या मानना है.. मुझे अपने विचार अवश्य भेजे जनक...नाम तो याद रहेगा शायद..)

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ