Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

आखिर क्यों नहीं आए बीग-बी...


भाई यह लाईन क्यों लगी हुई है...क्या कच्चा तेल बिक रहा है...या फिर लाईट बिल भरने खडे हैं आप लोग....नहीं नहीं यह कतार तो कुछ और ही बयाँ करती है....

सुनने में आया है कि माननीय अमीत जी अपने परिवार समेत (जया भाभी को छोड्कर) हमारे इंदौर के सिनेमाघर में आने वाले हैं...सब लोगों की आंख़े उनका इंतजार कर रही हैं...


फिल्म शराबी में जैसे अमीत जी जया पदा जी के इंतजार में गाना गाते है ना कि 'इंतेहा हो गई इंतजार की' वैसे ही हमारी जमना चाची, शांति चाची की मोतियांबिद वाली आंखें उन्हें ही ढूंढ रही हैं... शायद शबरी ने भी भगवान श्री राम का इतनी आतुरता से इंतजार नहीं किया होगा...

लेकिन उनके साथ चाचा जी क्यों नहीं आए. वो भला कैसे आ सकते थे... जब उन्हे मालूम हुआ कि उनकी पत्नी श्री शादी के 60 सालों के बाद भी अमीत जी की दीवानी है तो उनका जलना लाजमी है...


बेचारे बैठे होंगे किसी मंदिर के प्रांगण में...या फिर कोई गया होगा आलू, मटर, या बैंगन की शब्जी लेने...कुछ तो अपनी किस्मत पर रो रहे होंगे और उनके जेहन में सिर्फ एक ही सवाल घूम रहा होगा कि

आखिर उन्होने सगाई वाले दिन अपनी अर्धांगिनियों को अमिताभ कि फिल्म ही क्यो दिखाई.... जिसका खामियाजा उन्हे आज तक भुगतना पड रहा है...



लेकिन यह क्या ? ये मायूसी कहाँ से आ गई... हर चहेरे पर उदासी क्यों छा गई.... मालूम हुआ कि खराब मौसम के चलते सरकार राज अपनी सेना के साथ नहीँ आ रहे है... आखिर चाचाओं कि फरियाद भगवान से देर सवेर सुन ही ली...

जमना चाची पूछ रही है 'आखिर क्यों नहीं आए (मेरे) वो...? मोनिका तो रोते रोते बोल रही है...अभी (अभिषेक) तुमने अच्छा नहीं किया में तुम्हे देख लूंगी'

बुरा हाल हुआ उन सुरक्षाकर्मियों का जो पिछले एक घंटॆ से पसीने में तरबतर होकर पब्लिक को काबू में कर रहे थे..आखिर बच्चनजी को ऎसा नहीं करना चाहीए था......


खैर उदास मत होईए चाची जी अमिताभ इस बार नहीं आए तो क्या हुआ वह अगली बार आप सब को देखने जरूर आएंगे...अब जल्दी घर जाईए चाचाजी सब्जी लेकर आ गए होंगे... उन को बहुत भूख लगी होगी..कृपया एक पतिव्रता स्त्री बनकर उनके लिए भोजन पकाये.......

प्रतिक्रियाएँ

Re: आखिर क्यों नहीं आए बीग-बी...
"फिल्म शराबी में जैसे अमीत जी स्मिता पाटिल के इंतजार में गाना गाते है ना कि 'इंतेहा हो गई इंतजार की' वैसे ही हमारी जमना चाची, शांति चाची की मोतियांबिद वाली आंखें उन्हें ही ढूंढ रही हैं... शायद शबरी ने भी भगवान श्री राम का इतनी आतुरता से इंतजार नहीं किया होगा..."

ध्यान दीजिये: फिल्म शराबी में स्मिता पाटिल जी नहीं, जया प्रदा जी थी.
Re: आखिर क्यों नहीं आए बीग-बी...
आप सही है...मेने अपनी गलती सुधार ली है.... आपका धन्यवाद,,,,
अस्वीकरण