पहली नजर में तो हमे वह सिर्फ एक साल की कोई बच्ची लगे, दिल करता है एक बार उसे गोद में उठाकर कहीं बहार घुमाने ले जाए लेकिन ठहेरो यह आपकी गलतफहमी हैं। वह एक साल की कोई छोटी बच्ची नहीं है बल्कि उसकी उमर 15 साल की हैं।अगर आप उसे किसी छोटे बच्चे के पास बिठा दो तो आप को खुद को भी मालूम हो नहीं पाएंगा कि इन दोनो में से बड़ा कोन है।
वह कहती है कि वह दुनिया की सबसे छोटी लड़्की हैं। वेसे देखे तो उसकी उँचाई 23.5 ईच हैं। और उसका वजन सिर्फ और सिर्फ 5.25 कि.ग्रा हैं। हमारी इस छोटी परी का नाम ज्योति हैं।
अपनी मा रंजना की गोद में बेठकर मुस्कुराते हुए ज्योति कहती है कि 'वह दुनिया की सबसे खुश रहनेवाली लड़्की हैं। वह यह भी कहती है कि उसके कई सारे दोस्त हैं, जो उसे बहुत बहुत और बहुत प्यार करते हैं। '
उसे म्युजिक सुनना, डीवीडी देखना बहुत पसंद हैं। पोप स्टार मिका उसे बहुत पसंद हैं। मिका ने भी उसे टीवी चेनलो मे देखकर अपने आनेवाले आल्बम में काम करने का आमंत्रण दिया हैं। बीबीसी चेनल ने भी ज्योति पर एक डाक्युमेंटरी बनाई हैं।
नागपुर की यह छोटी बच्ची की ख्वाईश फिल्मो में काम करने की हैं। वह मुंबई जाना चाहती हैं। वह लंडन और अमरिका को देखना चाहती हैं।लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के अनुसार ज्योति दुनिया की सबसे छोटी बच्ची हैं और शायद वह अपना नाम गिनिस बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज करा लेंगी...
अपने छोटे छोटे हाथो से ईशारा करते हुए ज्योति कहती है कि ' दुनिया में सबसे छोटे होने का मुझे गर्व हैं।' ज्योति अपने चार भाई बहनो में सबसे छोटी हैं। ज्योति की दो बहने और एक भाई हैं।
नागपुर की भारतीय विद्या निकेतन हायर प्राईमरी स्कूल में पढ़ने वाली ज्योति के सहपाठी हमेशा ज्योति की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
ज्योति Achondroplasia नाम की बीमारी से पीड़ित है जिस के चलते उसका कद नहीं बढ़ पाया।
फिर भी ज्योति कहती है कि ' में दूसरो जैसी ही हुँ... उनके जेसा खाना खाती हुँ... उनकी तरह सपने देखती हुँ... में उनसे बिलकुल भी अलग नहीं...
(आर्टिकल के बारे में अपनी प्रतिक्रिया अबश्य भेजे और कृपया हिंदी सुधारके पढ़े)
श्रेणियाँ: व्यक्ति विशेष
2008
लोड हो रहा है...