किरीट फटानिया। नहीं नहीं आपके लिए किरीट भाईजी। क्योंकि वह किरीट भाईजी के नाम से ही प्रख्यात है। आध्यात्मिक कथाकार किरीट भाईजी को भी चूना लगाने वाले है इस दुनिया में और वह भी साडे तीन करोड रूपिया का।क्यों मानने में नहीं आ रहा है। लेकिन यह वात सही है।
आपने बंटी और बबली फिल्म तो देखी ही होगी। उस फिल्म में किस तरह अभिषेक और रानी मुखर्जी लोगो को चूना लगाते है।
यहा भी एक बंटी और बबली ने साथ मिलकर किरीट भाई जी को लूंटा है और बाद में कही गुम हो गए है।
किस्सा कुछ इस प्रकार है...
किरीट भाईजी ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एक मामला दर्ज करवाया है जिसके अनुसार सुधीर जुनेजावाला (उ.43 ) और उसकी पत्नी मधु (उ. 40) ने उनको ठगा है।
वह दोनो भाईजी के पास पीछले जनवरी मास में आए थे। उन्होने स्वयं को भाई जी के भक्त बताया और भाई जी के समक्ष मुंबई में कथा करने का आयोजन प्रस्ताव रखा।
समयानुसार 29 जनवरी को जुहु में कथा आयोजित हुई जिस के लिए करीबन 8 लाख रुपैया का खर्च हुआ। इस प्रकार इन दोनो बंटी बबली ने भाईजी का भरोसा हासिल कर लिया।
कथा के दौरान उन्होने भाईजी के समक्ष एक प्रस्ताव रखा जिसके अनुसार भाई जी के द्रारा निवेश की गई राशि पर मासिक पांच प्रतिशत व्याज देने की बात कहीं गई।....
बेचारे हमारे किरीट भाईजी। आ गए उनकी बातो मे। बिना कुछ सोचे समजे ही दो किश्तो में दे दिए उनको साडे तीन करोड़ रुपैये।
ईओडब्ल्यू से प्राप्त रिकोर्ड के अनुसार भाईजी ने फरवरी 2,2007 के दिन दिल्ली की एचड़ीएफसी बेन्क के अपने एकाउन्ट से 1.5 करोड़ रुपैये जुनेजावाला के एकाउन्ट( एकाउन्ट नंबर 22310424050 स्टांडर्ड चार्टड़ बेन्क सांताक्रुज) में ट्रान्सफर किए। सप्टेम्बर 5,2007 को भाईजी ने रुपैये 2 करोड़ फिर से उक्त एकाउन्ट में ट्रान्सफर किए।
भाईजी और जुनेजावाला के बीच हुए सौदे के अनुसार भाईजी को साल के अंत तक मूल रकम के साथ करिबन 4.9 करोड़ रुपैया मिलने थे।
एओड़्ब्ल्यू के अफसरो के अनुसार जुनेजा और उसकी पत्नी ने भाई जी के अन्य अनुयायी को भी ईस तरह बोतल में उतारा है।
इन अनुयायीऔ में मुंबई के चार्टड एकाउन्टन्ट जीमी पांड़े और चेन्नई के निवेशक जी मुर्ति भी है जिनको इस बंटी-बबली नें करीबन 6 और 18 करोड़ रुपैया का चूना लगाया है।
पांड़े ने भी ईओडब्ल्यू में अपनी फरियाद दर्ज करवाई है जब कि मुर्ति ने चेन्नई पुलिस के समक्ष यह मामला दर्ज करवाया है।
मुर्ति की फरियाद के बाद सुधिर जुनेजावाला कोर्ट में हाजीर भी हुआ लेकिन स्थानिय कोर्ट ने उसे 1 अप्रेल तक जमानत दे दी।
सच में क्यां जमाना आ गया है...आज चेला ही गुरु को लूंट रहा है।
(आपको यह सत्यकथा केसी लगी अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे।)
(Courtesy- Mumbai Mirror)

लोड हो रहा है...
प्रतिसाद