
निर्देशक : रोब मिंकोफ, युएन वु-पींग (एक्शन ड़िरेक्टर)
निर्माता : रेयोन कवनौघ, केसी सिल्वर
स्क्रिप्ट : जोन फुस्को
संगीत : ड़ेविड़ बुक्ले
कलाकार : जैकी चैन, जेट ली, लीयु यीफेल, ली बींगबींग, माईकल एंग्रेनो)
''मंजिल मालूम नहीं, रास्ता असुरक्षित है और प्रवास अकल्पनीय है'' क्योंकि दोस्तो यह राज्य ऎक निषेध राज्य (Forbidden Kingdom) है।

एकशन से भरपूर फिल्म फोरबिड़न किंगड़म दुनिया भर के सिनेमागृहो में अप्रेल से प्रसारित होने जा रही है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता जैकी चैन और जेट ली एक साथ काम कर रहे है।
कथा
यह फिल्म एक लड़के जोनसन त्रिप्रिकाश ( माईकल एंगरेनो) के ईदगिर्द धुमती है जो साउथ बोस्टन से है।
जोनसन को एक पूराना हथियार मिलता है जिसे लेकर वह चीन में आता है। वहा उसकी मुलाकात एक शराबी शख्स लु यान (जैकी चैन) से होती है।
जोन सन और लु साथ मिलकर राजा सुन वुकोंग (जेटली) को बचाने हेतु उनकी खोज में निकल पड़ते है।
परीकथा आधारित यह फिल्म एक एक्शन मुवी है लेकिन उसमें भरपूर कोमेड़ी भी है।
फिल्म से जुड़ी कुछ खास बाते

* इस फिल्म का नाम पहेले जे एंड़ जे प्रोजेक्ट रखा गया था।
* फिल्म के निर्देशक रोन मिकोफ है जिन्होने ध लायन किंग और स्टुअर्ड़ लिटल जेसी फिल्मो का निर्माण किया है।
* कथा में ''सन बुकोंग'' का पात्र जिसे जेट ली निभा रहे है वह प्रख्यात नोवेलिस्ट वु चेन्ग्स की नोवेल 'जर्नी ऑफ ध वेस्ट' से प्रेरित है।
* फाईट कोरियोग्राफर युएन वु-पिंग और जैकी चैन 15 साल के बाद इस फिल्म में साथ में काम कर रहै है। उन्होने इससे पहले जैकी के साथ ''ट्र्वीन ड़्रेगन'' जेसी फिल्म का निर्देशन किया था।

लोड हो रहा है...