
कहाँ जाता है कि रामायण में श्री राम ने सृष्टि के उद्धार के लिए रावण का वध किया था लेकिन यहाँ जो राम है वो तो जातीवाद के नाम पर लोगो का वध कर रहे है।
यहाँ जो राम है वो दलीतो के प्रखर विरोधी है और एक वार गलती से किसी दलीत का पैर छु लेने के कारन वह उस दलीत की हत्या ही कर देते है।
जी हाँ, मे उस जहर उगलने वाली एक सीडी की बात कर रहाँ हु जो आज भारत के कहीं राज्यो में बांटी जा रही है। दु:ख की बात तो यह है कि जातीवाद के नाम पर बाटी जाने वाली इस सीडी के बारे में अब तक प्रशासन को कुछ भी मालूमात नही ।
न्यूज चेनल आईबीएन-7 ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है। इस नफरत की सीडी में मर्यादा पुरुषोतम श्री राम की मर्यादा को भंग करने का प्रयास किया गया है । इस सीडी में राम के एक एसे व्यक्तित्व को ही दिखाया गया है जीस की हम कभी कल्पना भी नहीं कर शकते।
'तीसरी आजादी' नाम की यह फिल्म आज उत्तर प्रदेश और गुजरात के कहीं हिस्सो में सीडी के रुप में बट रही है और उसे बाँटने और बनाने का काम भीमराव आंबेडकर समाज सुधार समिति नाम की एक संस्था कर रहीं है ।
सुनने में आया है कि इस संस्था को कई बडे राजनेताऔ का सहयोग प्राप्त है ।
समाज में जहर उगने वाली इस सीडी ने समाजवादी पार्टी को एक नया मुद्दा दे दिया है । पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह ने यह जहर को देश में फेलने से रोकने के लिए सरकार के सामने गुहार लगाई है ।
दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती ने ईस सीडी काड में अपनी सरकार का कोई हाथ न होने की बात मीडिया के सामने प्रस्तृत की है ।
सच में... क्यां जमाना आ गयां है । अब तक तो हमने भगवान श्री राम के अस्तित्व को लेकर राजनेताओ के बीच की तु..तु..मे..मे सुनी थी लेकिन अब तो श्री राम को ही एक हत्यारा बनाकर लोगो के सामने प्रस्तृत किया जा रहाँ है क्यां यह सही है ? अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजे ।
सौजन्य : आईबीऎन-7

लोड हो रहा है...